सिंगरौली

कोयला से लोड अनियंत्रित ट्रक दुर्घटना ग्रस्त

देवसर के समीपी जोगिनी में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में मैहर जा रहा एक ट्रक आज सुबह 5 बजे तेज रफ्तार मे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बड़े गडढे में जा समाया। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि ट्रक जयंत से मैहर केजेएस कंपनी का कोयला लेकर जा रहा था। ड्राइवर के सुबह नींद की झपकी में आने से यह हादसा हुआ। गांव लोगों ने सुबह देखा तो गाड़ी सड़क के किनारे एक्सीडेंट हो गई और ड्राइवर भाग गया ।

Related Articles

Back to top button