सीधी

मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल बने सभी तहसील अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला सीधी के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्षों का निर्वाचन आज दिनांक 8 नवंबर 2025 को राज रतन पैलेस सीधी में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।जिला अध्यक्ष पद के लिए तहसील गोपद बनास में पदस्थ पटवारी सुनील कुमार पटेल को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।इसी क्रम में विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए — गोपद बनास तहसील अध्यक्ष सतमन्यु विश्वकर्मा, कुसमी तहसील अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, सिहावल तहसील अध्यक्ष विपिन सिंह, रामपुर नैकिन तहसील अध्यक्ष शिवकुमार पटेल, मड़वास तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,
मझौली तहसील अध्यक्ष राम नारायण सिंह शामिल हैं।
निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया जिला मऊगंज से आए निर्वाचन अधिकारी रितेश कुमार शुक्ला एवं संजयधर द्विवेदी की देखरेख में संपन्न कराई गई।पूरी चुनाव प्रक्रिया मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर सीधी जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में पटवारी साथी उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button