“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सीधी पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम— विद्यालयों एवं ग्राम स्तर तक पहुंचकर बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर संवाद


पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “ऑपरेशन मुस्कान”अभियान के अंतर्गत जिला सीधी पुलिस द्वारा बच्चों, छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों में जागरूकता बढ़ाने हेतु विद्यालयों, छात्रावासों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सतत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान मानवता-केन्द्रित एवं सामाजिक सहभागिता आधारित रूप में संचालित है। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, नशा मुक्ति, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं तथा कानूनी जागरूकता से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।आज दिनांक 08 नवंबर 2025 को जिले में प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना चुरहट द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर चुरहट में छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, गुड टच-बैड टच एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।चौकी पोंडी द्वारा शासकीय हाई स्कूल धूपखड़ में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। थाना बहरी- द्वारा शिवांशु पब्लिक हाई स्कूल पड़रिया में बच्चों को बचाव, कानूनी प्रावधान एवं हेल्पलाइन उपयोगिता से अवगत कराया गया। थाना कोतवाली-द्वारा संदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आचार्य पब्लिक स्कूल सीधी में छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।थाना जमोड़ी द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवाह में जागरूकता संवाद आयोजित किया गया। थाना कमर्जी द्वारा शासकीय स्कूल लकोड़ा में जागरूकता संवाद आयोजित किया गया। थाना अमिलिया द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमिलिया में 255 से अधिक शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को समान सम्मान, संवेदनशील व्यवहार एवं गुड टच-बैड टच संबंधी जानकारी दी गई।थाना सेमरिया द्वारा महात्मा गांधी हाई स्कूल रामगढ़ एवं सीएम राइस स्कूल सेमरिया में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जागरूक समाज निर्माण की शिक्षा दी गई।महिला थाना सीधी द्वारा सरस्वती स्कूल अर्जुन नगर में लगभग 300 विद्यार्थियों को महिला संरक्षण कानून, नशा विरोध एवं साइबर जागरूकता के विषय में संबोधित किया गया।
थाना भुइमाड़ द्वारा सीनियर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल छात्रावास में जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीधी पुलिस का संदेश-
“बाल सुरक्षा, महिला सम्मान एवं सुरक्षित समाज निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।”जिला पुलिस आगामी समय में भी इसी प्रकार जन-जागरूकता एवं सुरक्षा उन्मुख कार्यक्रमों का विस्तार निरंतर जारी रखेगी।



