सीधी

चुरहट में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की जयंती

अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 9 नवंबर को चुरहट टकटैया के मैदान में भी पटेल जयंती एवं विशाल सामाजिक चिंतन सम्मेलन की मुख्य अतिथि मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल की चांसलर श्रीमती प्रीति पटेल ने सभी लोगों को शिक्षा से जुड़ने तथा नशा से दूर रहने और एकता में रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल ने कहा कि बिना एकता के समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रीवा बबीता साकेत, बृजेंद्र पटेल, रामविलास पटेल,श्रीमती पूनम सोनी,एडवोकेट विनोद वर्मा, राकेश जयसवाल , श्रीराम सोनी, दिनेश डायमंड, ओबीसी दिनेश सिंह, राम प्रताप यादव,विनायक पटेल, हनुमान साहू,राजेंद्र जैसवाल,सीएल यादव,विश्वनाथ पटेल,कुंवर सिंह, विश्वनाथ पटेल,ईशा पटेल,एड. किरण पटेल, अशोक पटेल, शिवमंगल सिंह पटेल एवं अन्य ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कोल ने की और धन्यवाद ज्ञापन भी किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ उत्सव मनाया। इन सभी के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए हुए सभी ने सरदार पटेल के विचारधारा को अपनाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम के आयोजक अभा ओबीसी महासभा ,एससी एसटी संयुक्त मोर्चा,ओबीसी महासभा,सरदार सेना रहे। मंच का संचालन नवाब सिंह एवं शुभकरण पटेल ने किया।

Related Articles

Back to top button