सीधी

न्यायाधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में अड़तीसवां निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

-20 मरीज़ निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना

न्यायाधीश ऋषि तिवारी क़ी स्मृति में आज 10 नवम्बर 2025 को ऋषिकेश फ़ाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश आश्रम बड़ा बांध हनुमानगढ़ में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजन की ऋँ खला में यह अड़तीसवाँ नेत्र परीक्षण शिविर था। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रत्येक माह की 10 तारीख को आयोजित किया जाता है। शिविर में हनुमानगढ़ सहित आस पास के लगभग बीस गांवों से 90 मरीज नेत्र जांच करवाने पहुंचे। पिछले माह जिन मरीज़ों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था उनका फालोअप चेकप करने के उपरांत निःशुल्क चश्में वितरित किए गए। आज के शिविर में सभी आगंतुकों को ऋषिकेश फाउंडेशन के सेवदारों द्वारा जलपान करवाया गया। फिर चिकित्सकों द्वारा मरीज़ों नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत आवश्यकता अनुसार निःशुल्क आई ड्राप वितरित किए गए । जांच के बाद 20 मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना किया गया। शिविर में पहुंचे सभी आगंतुकों को फल और बिस्किट भेंट किए गए। चित्रकूट जाने वाले सभी मरीज़ों को फल और बिस्किट के साथ भोजन के पैकेट भी भेंट किए गए।ऋषिकेश फ़ाउंडेशन परिवार सभी मरीज़ों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ्य लाभ की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button