राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का 150 वर्ष पूर्ण होने पर जन अभियान परिषद ने किया सामूहिक गायन

-जिले के बैढ़न देवसर और चितरंगी विकासखंड पर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ वीर सपूतों को किया गया नमन
आज आत्मनिर्भर भारत के विज़न की सफलता,मेक इन इंडिया का संकल्प और 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हमारे कदम,देश जब ऐसे अभूतपूर्व समय में नई उपलब्धियां हासिल करता है तो हर देशवासी के मुंह से निकलता है- वंदे मातरम।आज जब भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बनता है,जब नए भारत की आहट अंतरिक्ष के सुदूर कोनों तक सुनाई देती है तो हर देशवासी कह उठता है- वंदे मातरम।आज जब हम हमारी बेटियों को स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर स्पोर्ट्स तक में शिखर पर पहुँचते देखते हैं,आज जब हम बेटियों को फाइटर जेट उड़ाते देखते हैं,तो गौरव से भरा हर भारतीय का नारा होता है- वंदे मातरम।हमारा राष्ट्र ध्वज समय के साथ कई बदलावों से गुजरा,लेकिन तब से लेकर आज तक हमारे देश का झण्डा जब भी फहरता है तो हमारे मुंह से अनायास निकलता है- भारत माता की जय! वंदे मातरम।इसीलिए आज जब हम उस राष्ट्रगीत के 150 वर्ष को मना रहे हैं।उक्त आशय की बातें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सिंगरौली जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने जिले की तीनों विकासखंडो पर आयोजित होने वाली कक्षाओं के दौरान अपने उद्बोधन में कहा।उन्होंने कहा कि ये देश के महान नायकों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है,और ये उन लाखों बलिदानियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन है जो वंदे मारतम का आह्वान करते हुए फांसी के तख्त पर झूलते हुए भी बोलते रहे वंदे मातरम।वहीं सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय देवसर,बैढ़न और चितरंगी में दिनांक 09 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित समाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में छात्र- छात्राओं के बीच कराया गया।साथ ही तीनों विकासखंडो पर सामूहिक रूप में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन एवं भारत माता की जय के जयघोष भी लगाए गए।इस दौरान जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा,विकासखंड देवसर समन्वयक प्रभु दयाल दहिया,चितरंगी विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ रैदास,महाविद्यालय देवसर प्राचार्य जमुना प्रसाद नामदेव देवसर परामर्शदाता अम्बरीश कुमार पाठक, राधेश्याम कुशवाहा,सियाराम जायसवाल,कल्पना गुप्ता,संगम शुक्ला सहित सभी छात्र -छात्रा उपस्थित रहे।



