सीधी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में दिव्यांगजन हेतु मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के दिव्यांगजनों की पहचान एवं प्रमाणपत्र जारी करने हेतु चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में मेडिकल बोर्ड शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 22 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया तथा चिकित्सीय परीक्षण उपरांत 8 लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए।
मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.रवि पटेल मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ.अमित सिंह मेडिसिन विशेषज्ञ और डॉ.अरविंद सोनी अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण कार्य संपादित किया गया। साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीधी की टीम दीपक त्रिपाठी वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, शिवांसु शुक्ला विशेष शिक्षक और शेषमणि साहू द्वारा स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं परामर्श कार्य किया गया। यह अभियान सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में निरंतर संचालित है ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की योजनाओं और सुविधाओं से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button