जल संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म “पेड़ा” हुई प्रदर्शित


द कलाकृति फाउंडेशन और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सीधी द्वारा निर्मित लघु फिल्म “पेड़ा” को यूसीएन मास पब्लिक स्कूल में प्रदर्शित की गई। लघु फिल्म पेड़ा को प्रियांशु मिश्रा ने लिखा और निर्देशित किया है।फिल्म में संगीत योगेश्वर तिवारी, सृजन मिश्रा, संपादन प्रवीण सिंह, छायांकन शिवम नामदेव, मोती जायसवाल और वाइस ओवर युवा कवि हर्ष पाण्डेय द्वारा किया गया है।जल संरक्षण पर आधारित फिल्म “पेड़ा” के प्रदर्शन पर वरिष्ठ साहित्यकार शिवशंकर मिश्र “सरस”, कवि बृजेश सिंह “सरल”, कवि अतुल उपाध्यक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सीधी सह संयोजक अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र”, लोक कलाकार रोशनी प्रसाद मिश्र, सुभाष गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, अनिल मिश्रा, पूनम तिवारी, अर्पित त्रिपाठी, स्वराजधर द्विवेदी सहित अन्य लोककलाकार व समाजसेवी उपस्थिति रहे।



