अबोध स्कूल के छात्र विजय का राज्य स्तरीय क्रिकेट में चयन

69वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में 14 वर्षीय क्रिकेट संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ ,जिसमें अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल सीधी के छात्र विजय कुमार कोरी कक्षा 8 का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, ज्ञात हो कि संभाग स्तर पर विशेष प्रदर्शन के कारण छात्र को विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई है जिसके कारण पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है । छात्र का विगत वर्षों में भी इस क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन हुआ था जिससे जिले एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ था। छात्र द्वारा इस वर्ष भी अंडर 14 क्रिकेट प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने की पूरी उम्मीद है।इस खेल में मार्गदर्शन के रूप में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अरविंद सोनी एवं छात्र के लगन परिश्रम की विशेष भूमिका रही ।विद्यालय के लगभग 25 छात्र -छात्राओं ने इस वर्ष अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में संभाग एवं राज्य स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। छात्रों के इस विशेष प्रदर्शन में विद्यालय के संचालक राम सिंह तोमर, प्राचार्य केएन मिश्रा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



