सीधी

मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनमध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा रैली निकालकर सौंपा गया ज्ञापन

प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं के निदान की घोषणा करने के बाद भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल न करने पर उनकी घोषणाओं को याद कराने के लिए पूरे प्रदेश भर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में जिला इकाई सीधी की ओर से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से पत्रकारों की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय स्मरण पत्र सौंपा गया। सौंपे गए स्मरण पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के 25वें त्रिवर्षीय और दो दिवसीय मुरैना महाअधिवेशन 2025 में 26 मार्च को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया था। मुख्यमंत्री द्वारा मांगों के संबंध में जल्द ही चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक मांगों के निराकरण का संकेत नहीं मिला। इस पर रतलाम एवं 3 माह बाद मंडला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि अभी तक मांगों का निराकरण नहीं हुआ और सरकार में न ही इस आशय की कोई गतिविधि ही महसूस हुई। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वाराव 6 माह पूर्व मुरैना अधिवेशन में की गई उनकी घोषणा का स्मरण पत्र दिलाने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मरण पत्र दिया जाए। निर्णय की प्रत्याशा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज 11 नवंबर मंगलवार को एक ही दिन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को मांगपत्र सौंपा गया ताकि मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित हो सके। मुख्यमंत्री स्वयं भी पत्रकार रहे हैं और पत्रकारिता से पुराना संबंध रहा है। इस वजह से पत्रकारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री भलीभांति परिचित हैं। इसी उम्मीद के साथ प्रदेश भर के पत्रकारों ने 21 सूत्रीय मांगों में से मात्र 6 मांगें ही रखी हैं। जिससे पत्रकारों की सभी मांगें मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकार की जा सके। स्मरण पत्र ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में संभागीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, संभागीय महासचिव एवं प्रभारी आदित्य सिंह जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा, मनोज पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा, महासचिव शरद गौतम, रजनीश वेदांती, अमित सिंह, हरीश द्विवेदी, अजय पाण्डेय, जनार्दन तिवारी, अमित पाण्डेय, प्रवीण तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्रा, ललित मिश्रा, संजय पाण्डेय, कुबेर वर्मा, अजय मिश्रा, बृजेश पाण्डेय, अभिमन्यु पाण्डेय, संतोष तिवारी, आदर्श गौतम, सुभाष तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, एपी शर्मा, दीपक द्विवेदी, मनोज तिवारी, आरडी द्विवेदी, रामनायक तिवारी, मझौली ब्लॉक इकाई से रामभूषण तिवारी जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द सिंह परिहार ब्लॉक अध्यक्ष मझौली, सजय शर्मा, पंकज सिंह सोनू ब्लॉक सचिव मझौली, राम प्रकाश कुशवाहा सचिव, रामेश्रर द्विवेदी सह सचिव ब्लॉक मझौली, राहुल नापित सह सचिव ब्लॉक मझौली, प्रवेश शुक्ला, रवि कुमार पाण्डेय, संजीव गुप्ता, संजय गोस्वामी, निर्भय द्विवेदी, संजय ङ्क्षसह, राम दयाल पाण्डेय सहित जिले भर के पत्रकार साथी शामिल रहे।

घोषणा के बाद भी मुख्यमंत्री ने नहीं दिया ध्यान –

मुख्यमंत्री के नाम से सौंपे गए स्मरण पत्र में शामिल मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू की जाए, भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि जिसे कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने पत्रकारों से छीन लिया था उसे वापस की जाए। पत्रकार पेंशन योजना श्रद्धा निधि योजना में अधिमान्यता होने की शर्त हटाई जाए और उसे आजीवन देने का नियम बनाया जाए। मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार भवन के लिए नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाए। राज्य के पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने की नियत से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता कार्ड को मान्यता प्रदान की जाए। साथ ही प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल नाकों पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल फ्री सुविधा प्रदान की जाए। पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को नि:शुल्क करके सभी पत्रकारों को इसका लाभ पहुंचाने की योजना घोषित की जाए।

Related Articles

Back to top button