डॉ.अनूप मिश्रा ने लिया स्टेडियम का जायजा , 17 से खेल महोत्सव

सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ की तैयारी जोरों शोरो पर चल रही है जहां ग्राउंड का कायाकल्प भी अंतिम चरण मे है। खेल महोत्सव 17 नवंबर से शुरू होगा।जिसकी तैयारी का जायजा लेने सीधी शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. अनूप मिश्रा आयोजन स्थल में पहुंचे और कमेटी को आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ डॉ.मनोज सिंह परिहार , वार्ड 5 के पार्षद आनंद परियानी , विशाल वाधवानी , कौशलेंद्र सिंह और चंदन मिश्रा भी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि छत्रसाल स्टेडियम मे सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी -अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे ।डॉ.अनूप मिश्रा द्वारा जिले वासियों से अपील कि गयी है कि खेल महोत्सव मे उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कार्यक्रम को सफल बनाएं।



