खेल जीवन का अभिन्न अंग – विश्वामित्र पाठक


खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होने के साथ ही खेल के बिना जीवन अधूरा रहता है, खेल जीवन का अभिन्न अंग है। उक्त आशय के विचार विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने देवसर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर ब्यक्त किए।स्वर्गीय लक्ष्मीकांत पाठक स्मृति स्टेडियम देवसर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवित शुरुआत हुई । तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा अत्यंत मनमोहक छतीशगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि श्री पाठक द्वारा शपथ दिलाकर एवं ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया गया। खेल प्रतियोगिता में डाजवाल, पिट्टू एवं फील्ड आर्चरी की प्रतियोगिताएं आयोजित होनी हैं।इस अवसर पर विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने देवसर में संभागीय खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस अंचल के छात्र- छात्राओं को भी अपना खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आप लोग अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लें एवं संभाग के साथ ही देश एवं प्रदेश में अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुखदेव सिंह बीईओ, लाला सिंह प्राचार्य, कमलेंद्र द्विवेदी प्राचार्य, रीवा संभाग के सभी जिलों के क्रीड़ा प्रभारी, शिक्षकगण, खेल प्रतिभागी, छात्र -छात्राएं, गणमान्य जन उपस्थित रहे।



