सीधी

धौहनी विधायक ने बिरसा मुंडा जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वी जयंती जनजातीय गौरव दिवस समापन समारोह के अवसर पर कुसमी जनपद पंचायत के प्रांगण मे बुधवार को जन -जागरूकता रथ को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मे बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित किया गया ।विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना किये। इसके बाद जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो आने वाले दिनों में कुसमी और मझौली ब्लॉक के गांव-गांव जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा।मुख्य अतिथि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि बिरसा मुंडा ने उस दौर में हुकूमत की जुल्मत के खिलाफ आवाज़ उठाई जब बोलना भी गुनाह था। उन्होंने कहा कि बिरसा का पैग़ाम सिर्फ आदिवासियों के लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए है जो इंसाफ और बराबरी में यक़ीन रखता है।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सरपंच भगवार श्रीमती चेतना सिंह, कोड़ार सरपंच श्रीमती सीता सिंह,जनपद सदस्य वीणा सिंह,भाजपा नेता इंद्रप्रकाश गुप्ता, जनजातीय कार्य विभाग से तत्कालीन सहायक आयुक्त व जिला संयोजक एसएन द्विवेदी,सहायक संचालक दीपक निगम,सीईओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य पी.के.पांडेय और बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी समेत तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button