सीधी

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की प्रांतीय अध्यक्ष बनीं रीता सोनी

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान (राष्ट्रीय सोनार संगठन )द्वारा श्रीमती रीता सोनी को बड़ी जिम्मेवारी देते हुए स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रांतीय अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि रीता सोनी इसके पहले स्वर्णकार समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं जो समाज के लिए और संगठन की मजबूती के लिए एक सक्रिय पदाधिकारी के रूप मे कार्य करती आ रहीं थीं जिन्हे संगठन द्वारा प्रमोशन बतौर प्रदेश स्तर मे महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।वहीं श्रीमती रीता सोनी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह,राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र कुमार चेयरमैन रवि सर्राफ के प्रति आभार जताते हुए कहा की जो जिम्मेवारी राष्ट्रीय संगठन द्वारा मुझे सौंपी गयी है । संगठन की मजबूती और समाज हितार्थ के लिए ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करुंगी।

Related Articles

Back to top button