सीधी

नवम्बर माह में बढ़ी हुई राशि से खुश बबली विश्वकर्मा

सीधी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 24 की निवासी श्रीमती बबली विश्वकर्मा नवम्बर माह से बढ़ी हुई 250 रुपये की राशि मिलने पर बेहद खुश हैं। उन्होंने लाड़ली बहनों के “भैया” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें हर माह 1500 रुपये की सहायता मिल रही है, जिससे उनका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं। श्रीमती विश्वकर्मा ने बताया कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर सुधारने और आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभा रही है। हर माह मिलने वाली राशि से वे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च सहजता से पूरा कर पा रही हैं। उनके अनुसार, बढ़ी हुई राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, स्नेह और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जिसने उनके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास की किरण जगाई है।

Related Articles

Back to top button