सीधी

तेंदूपत्ता वनोपज सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष बने पंकज सिंह चौहान

तेंदूपत्ता वनोपज सहकारी समिति मर्यादित जिला सीधी का चुनाव गुरुवार को 10 संचालक मंडल और जिले भर के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिती मे जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ । जहां पंकज सिंह चौहान वनोपज सहकारी समिति मर्यादित सीधी के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।एसपी पांडेवा रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया गया । सभी के सहमति से पंकज सिंह चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा श्री पांडेवा द्वारा अध्यक्ष और चुने गए 10 डायरेक्टरों को प्रमाण दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने शहर के गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोरिक यादव, समाजसेवी पवन सिंह सहित संचालक मंडल के सभी डायरेक्टर व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button