सीधी

अस्थि कलश स्मृति यात्रा एवं पुण्य स्मरण सभा का आज सीधी में आयोजन

संपूर्ण सिंधी समाज के प्रेरणा स्त्रोत एवं महान संत शिव शांति आश्रम लखनऊ (उ. प्र.) के पीठाधीश्वर संत साईं चांड्रू राम साहिब 15 अक्टूबर को ब्रह्मलीन हो गए है। सम्पूर्ण देश एवं विदेश के संतों महात्माओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश,दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित लाखों अनुयायियों ने श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की ।इसी क्रम में संपूर्ण भारतवर्ष में “अस्थि कलश दर्शन यात्रा एवं पुण्य स्मरण सभा”के आयोजन के क्रम में आज 14 नवम्बर को सुबह 10 बजे से “पुण्य स्मृति यात्रा” गांधी चौराहा से आरम्भ होकर हॉस्पिटल चौक,सम्राट चौक होते हुए संत कंवर राम मार्ग स्थित संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन सीधी तक जायेगी। रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक “पुण्य स्मरण सभा एवं अस्थि कलश दर्शन” का आयोजन संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन सीधी में किया जा रहा है। सिंधी पंचायत समिति के अध्यक्ष दिलीप सितानी ,महामंत्री आनंद परियानी, भारतीय सिन्धु सभा के अध्यक्ष कमल कामदार, वालू राम पैलाजानी, नरेंद्र लालवानी द्वारा इस दिव्य कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button