सीधी

पीव्हीटीजी ग्रामों में आदिकर्मयोगी जनसुनवाई सम्पन्न

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में दिनांक 13 नवम्बर 2025 को पी.व्ही.टी.जी. (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) के तहत चयनित सभी ग्रामों में आदिकर्मयोगी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मझौली धनंजय मिश्रा एवं एसडीओ आरईएस सरिता सिंह ग्राम पंचायत ठोगा में उपस्थित रहे और आदिकर्मयोगी जनसुनवाई कार्यक्रम में सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही अधिकारियों ने आगामी 14 नवम्बर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम की उपस्थिति में ठोगा से आरंभ होने वाली यात्रा की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। यह यात्रा ठोगा, जमुआ नं. 2, नेबूहा, खमचौरा, पॉड, चमराडोल, छुही, देवई, खडौरा होते हुए ग्राम पंचायत मड़वास में संपन्न होगी। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं एवं पंचायती तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं हाई स्कूल जमुआ नं. 2 का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए जहाँ सुधार की आवश्यकता थी, वहाँ आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button