सीधी

श्री सांई महाविद्यालय के छात्र मुगेश का राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

श्री सांई महाविद्यालय सीधी में अध्ययनरत छात्र मुगेश कुमार यादव पिता राधेश्याम यादव बीए चतुर्थ वर्ष पॉलिटिकल साइंस ने दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को हो चुकी फुटबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सरई टीम को एक गोल से हराकर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए। तत्पश्चात दिनांक 12 नवंबर 2025 को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सतना के विरुद्ध फुटबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में सतना टीम को दो गोल से परास्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए। राज्य स्तरीय टीम में चयन होने पर महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती रचना मिश्रा ने बधाई दी एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य इंजी. पियूष सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर छात्र को सम्मानित किया। श्री सांई महाविद्यालय सीधी ने आगामी जीत के लिए छात्र मुगेश कुमार यादव को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Related Articles

Back to top button