भाजपा अपनी अलौकिक और दिव्य कार्य पद्धति के दम पर बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी -नरेंद्र त्रिपाठी

भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में निखार लाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर भाजपा की कार्य पद्धति कार्यकर्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भाजपा की अलौकिक एवं दिव्य कार्य पद्धति के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने खड़ौरा मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। दो दिवसीय प्रवास पर आए हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति और कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है। हम सब, जब पार्टी की जिम्मेदारी में आते हैं तो देश और समाज के लिए जिम्मेवारियां बढ़ जाती हैं। प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व में निखार आता है।जिला संगठन प्रभारी से त्रिपाठी कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि वे सभी पूर्ण मनोयोग और पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग ले। प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ता हो रहे लाभान्वित — देव कुमारउद्घाटन सत्र के अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं। विभिन्न कार्यशालाओं में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के सभी मंडलों में कार्यशाला का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।मोहन यादव की सरकार में हो रहा प्रदेश का सर्वांगीण विकास — कुंवर सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और धौंहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का लेखा-जोखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार विकास और लोगों के जनकल्याण के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश की मोहन यादव की सरकार प्रदेशवासियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं चला रही हैं। कांग्रेस के शासनकाल मे प्रदेश की पहचान बीमारू और बंटाधार सरकार के रूप में हुआ करती थी किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही आज प्रदेश विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर है। युवाओं के लिए नए-नए रोजगार के अवसर श्रजित हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर किसने की आय दुगनी करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, माता बहनो के लिए लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजनाएं सहित अन्य प्रकार की योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का अध्ययन करते हुए समाज के बीच रखना चाहिए। भाजपा का इतिहास और विकास जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने विस्तार से रखा। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, जिला महामंत्री लोरिक यादव, चंद्रपाल उइके, मंडल अध्यक्ष खडौरा राम संजीवन कचेर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



