उत्तरी करौंदिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज

सीधी शहर के उत्तरी करौंदिया में राजघराना के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास श्री अनादि जी महाराज के मुखारविंद से अविरल कथा की रस वर्षा हो रही है। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती विमला राजेंद्र पांडे, श्रीमती वेदवती जितेंद्र पांडे एवं समस्त श्रोतागण गोता लगा रहे हैं। मंगल भक्ति प्रसंग में सर्वप्रथम बड़े धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। बैठकी 20 मार्च को हुई। कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चल रही है। कथा का समापन गुरुवार 26 मार्च को होना है । हवन एवं प्रसाद वितरण शुक्रवार 27 मार्च को सुबह 10 बजे से आपके आगमन तक रहेगा । गुरुदेव पवन महाराज एवं कार्तिकेय महाराज के सानिध्य में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है । व्यास पीठ से अनादि महाराज ने बताया कि भगवान की समस्त लीलाओं में श्रेष्ठ लीला है। बाल लीला जो समस्त प्राणियों के कल्याण करने में समर्थ है उनका अनुसरण करके व्यक्ति अपने जीवन में दिव्या परिवर्तन कर सकते हैं और इसी के मध्य में भगवान की सुंदर-सुंदर लीलाओं का वर्णन किया गया जिसमें कहा गया की प्रकृति ही परमात्मा का रूप है भगवान कृष्ण ने भी प्रकृति को परमात्मा बताया। आगे की कथा सांकेतिक रूप से नंद महोत्सव भी कथा के मध्य मनाया गया जिसमें तमाम भक्त श्रद्धालु खूब आनंद में झूमे। व्यास पीठ से बताया कि महापाप करने वाला व्यक्ति यदि श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा श्रवण करता है तो उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं जिसमें धुंधकारी का सुंदर उदाहरण देकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को विस्तार से जानकारी देते हुए समझाएं। कथा के दौरान श्री गुरु बजरंग संघ के प्रांत प्रचारक धीरेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र श्रॉफ, प्रतीक्षा द्विवेदी,प्रतिमा द्विवेदी, उमेश पांडे, अरविंद पांडे ,श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, शशि मिश्रा ,कविता शुक्ला, उर्मिला सिंह, मीरा सिंह, प्रिया शुक्ला, नेहा शुक्ला ,अरविंद शुक्ला ,संदीप शुक्ला आदि सैकड़ो श्रद्धालु भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।



