कक्षा पांचवी आठवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

• कक्षा 5वी एवं 8वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा में सीधी जिला संभाग में प्रथम
सीधी राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में कक्षा 5वी एवं 8वीं का वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें सीधी जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर स्थिति में रहा। घोषित परीक्षा परिणाम में सीधी जिला कक्षा पांचवी में प्रदेश में दसवें स्थान पर जबकि कक्षा आठवीं में प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा।परीक्षा परिणाम के आधार पर सीधी जिला रीवा संभाग में प्रथम स्थान पर है। यह उपलब्धि कलेक्टर के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है। बेहतर परिणाम होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी विनय मिश्रा ने सभी बच्चों सहित समस्त विभागीय अमले एपीसी, बीआरसीसी, बीएससी, सीएसी एवं सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी है एवं बेहतर रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए है।
सीधी जिले की काफी बेहतर स्थिति-
कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आज घोषित किया गया है जिसमें सीधी जिले की काफी बेहतर स्थिति है । कक्षा 5 में
कुल परीक्षार्थी 26564, उत्तीर्ण 26099,कुल परीक्षा परिणाम 98.25 प्रतिशत रहा। सीधी जिला का प्रदेश में 10वां स्थान तथा संभाग में प्रथम स्थान पर है। वही कक्षा 8 में कुल परीक्षार्थी 22388, उत्तीर्ण 21660, कुल परीक्षा परिणाम 96.75 प्रतिशत है। सीधी जिला का प्रदेश में 14वां स्थान तथा संभाग में प्रथम स्थान है।



