कलेक्टर ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने जी-टाइप एवं एच-टाइप शासकीय आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इन आवासों को भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, तहसीलदार राकेश शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



