बस और बल्कर की टक्कर, एनएच-39 में लगा जाम

नेशनल हाइवे-39 सीधी-रीवा मार्ग में शहर के समीपी तेंदुआ में देर रात बस और बल्कर की टक्कर हो गई। उक्त सडक़ हादसे में दोनो वाहनों को भारी क्षति हुई। वहीं सडक़ हादसे के बाद घटनास्थल के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें जाम के चलते लग गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरुषवानी बस क्रमांक एमपी 19 पी 7090 खराब होने से तेंदुआ में सडक़ के किनारे मंगलवार से खड़ी थी। गुरुवार की रात करीब 2:30 बजे बल्कर क्रमांक एमपी 19 जेडपी 7762 के चालक द्वारा खड़ी बस में लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी गई। इस सडक़ हादसे में बल्कर के अगले हिस्से का पूरी तरह से परखच्चा उड़ गया। वहीं बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि वाहनों में सवार ड्राइवर एवं क्लीनियर को किसी तरह की चोंटे नहीं आईं। घटना के बाद नेशनल हाइवे में आवागवन काफी घंटे तक बाधित रहा। बाद में सूचना मिलने के बाद जमोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।




