सीधी

टीईटी के विरोध में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक सीधी को सौंपा ज्ञापन

म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर मिश्र के नेतृत्व में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक से निज निवास सीधी में दिनांक 26 मार्च 2026 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) के सम्बन्ध में परीक्षा निरस्त/स्थगित किये जाने एवं राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका लगाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखने एवं स्वयं मिलकर शिक्षकों के हित में टीईटी के सम्बन्ध में बात करके समस्या समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया। जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इस सम्बन्ध में शिक्षकों के हित में मुख्यमंत्री से मिलकर बात करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों सहित कई शिक्षक शामिल रहे,जिनमें मुख्य रूप से अशोक कुमार शर्मा,राजेंद्र प्रसाद मिश्र, हरीश कुमार पाण्डेय,मधुर कुमार मिश्रा,राजेंद्र प्रसाद मिश्रा अर्पणा मिश्रा,मोनिका पाण्डेय ज्योतिमा मिश्रा,सरोज सिंह अयोध्या केवट, अवनीद्र पाठक,अमित सिंह बघेल, कौशल प्रसाद द्विवेदी, रामनारायण शुक्ला, इंद्रपाल चौधरी,सोहागवती सिंह,प्रमिला सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button