सीधी

शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं होगी, शिक्षक मानसिक दबाव में ना आए – सतीश

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को लेकर हमारे शिक्षक साथी मानसिक रूप से दबाव में और चिंतित है।बताना चाहता हूं कि कोई भी शिक्षक साथी मानसिक रूप से दबाव में ना आए और निश्चिंत रहें किसी भी शिक्षक साथी को पात्रता परीक्षा (टेट) नहीं देनी होगी। इस संबंध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन धर्मेंद्र प्रधान से एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर , महामंत्री राकेश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर सुप्रीम कोर्ट में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की चर्चा पर निर्णय लिया गया है कि मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों पुनर्विचार याचिका शिक्षक हित में दायर करेगी। इसके लिए शिक्षक साथी निश्चिंत रहें। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को सचेत करते हुए यह भी कहा गया है कि कुछ संगठन शिक्षकों से याचिका दायर करने के नाम से 3000-3000 की मांग की जा रही है। किसी भी शिक्षक साथी को एक पैसे नहीं देना है, अभी सरकार पुनर्विचार याचिका दायर कर रही है, अगर जरूरत पड़ेगी तो मध्य प्रदेश शिक्षक संघ एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली शिक्षक के हित में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। किसी भी शिक्षक साथी को एक पैसे नहीं लगेगा। इसलिए सभी शिक्षक साथी से अनुरोध है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को लेकर परेशान होने एवं मानसिक दबाव में रहने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ आपके हितार्थ निरंतर प्रयासरत है, और आपको परीक्षा नहीं देनी होगी इसका भरोसा दिलाता है।

Related Articles

Back to top button