चुरहट में निकली भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा

- आकर्षक का केन्द्र बने रहे झांकी के बाल कलाकार
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ चुरहट में मनाया गया। नगर के युवाओं द्वारा प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के साथ भगवान लक्ष्मण की भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, रथ में बीर हनुमान जी भी सवार थे। शोभा यात्रा नगर का भ्रमण होते हुए चुरहट की प्रसिद्ध बूढ़ी माता के मंदिर में शोभा यात्रा का समापन हुआ उसके साथ-साथ बूढ़ी माता मंदिर के प्रांगण में देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ जो की देर रात तक चला। रामनवमी के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान राम भक्तों के जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इससे पूर्व मंदिर में प्रभु श्रीराम व भक्त हनुमान का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। पुष्पों से सुसज्जित वाहन को रथ का स्वरूप देकर उस पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। डीजे पर बज रहे राम भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते चल रहे थे। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनेद्र मिश्र राजन युवा नेता, डॉ. वरुण सिंह, सुखनंदन सोनी भैय्या नगर कांग्रेस अध्यक्ष, विजय सोनी भूपेश गुप्ता, अजय सोनी, राजकरन नामदेव, छोटे गुप्ता,श्रीजल गुप्ता, अजय रजक,सुमित गुप्ता,अजीत गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रवि पाण्डेय सहित नगर के युवा, महिला पुरुष गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम के कलाकारों में दीपक नामदेव, सूरज नामदेव, सत्यम सोनी, अमृत लाल पटेल, आस्था सिंह सहित कलाकारों ने प्रस्तुति दी।



