सीधी

बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौत, वाहन जप्त चालक फरार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रेह में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना के बाद बोलेरो को पुलिस ने जप्त कर लिया है जबकि चालक फिलहाल फरार है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चंद्रेह निवासी हर्षित विश्वकर्मा और विपिन विश्वकर्मा घर के पास ही सड़क के किनारे बैठे हुए थे । इसी दौरान चालक तेज रफ्तार मे बोलेरो लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया ।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है । घटना के बाद पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से बोलेरो की पहचान कर उसे जप्त कर लिया है जबकि चालक फिलहाल फरार है।

Related Articles

Back to top button