सीधी

सेमरिया में व्यापारी संघ ने निकाली भव्य श्री राम की शोभायात्रा

• जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर, जगह-जगह जलपान व पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सेमरिया में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर व्यापारी संघ द्वारा भगवान श्रीराम की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा रात 8 बजे तक नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरे बाजार में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम का गुणगान करते नजर आए।
यात्रा के दौरान बाजार के विभिन्न स्थानों पर व्यापारी भाइयों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी संघ के अध्यक्ष सीधी लालचंद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, उमेश तिवारी क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक सीधी, व्यापारी संघ सेमरिया अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, झगरहा सरपंच प्रतिनिधि संजय पाण्डेय, संतोष पाण्डेय बम्हनी, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष राजीव सोनी, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजबली बहेलिया, महात्मा गांधी मेमोरियल हाई स्कूल रामगढ़ सेमरिया के संचालक श्रीकांत तिवारी, कुंवर सिंह, वीरू गुप्ता, प्रभात वर्मा, अमित गुप्ता, जितेन्द्र मिश्रा, अरुण गुप्ता, शैलेश तिवारी आयुष इंडियन पब्लिक स्कूल देवगढ़ विजय फोटो स्टूडियो सेमरिया, सुमित गुप्ता, पंकज अग्रहरि, प्रदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, युवा अध्यक्ष व्यापारी संघ सेमरिया रामजी गुप्ता, मनोज गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, रोहित गुप्ता, संदीप सिंह, छोटे सिंह तारा मोटर पुष्पेंद्र सिंह, अजीत गुप्ता, शिवा गुप्ता, संदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रदीप सोनी, सागर गुप्ता, तेजस्वी मिश्रा, पिंटू सोनी, शिवम बहेलिया, कुबेर वर्मा अरुण तिवारी देवगढ़, दया सिंह , सेमरिया पत्रकार उपेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में भूपेन्द्र बागरी, मनीष शुक्ला सहित दर्जन पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button