सीधी

खासाडोल स्कूल मे प्राचार्य राकेश सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

शासकीय माध्यमिक शाला खासाडोल मे प्राचार्य राकेश सिंह सहित कई शिक्षको का सम्मान समारोह विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कुंवर सिंह टेकाम ने प्राचार्य राकेश सिंह के सफल व उत्कृष्ट कार्यो की सराहना कर साल व श्रीफल से सम्मानित किया तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विधायक ने कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व सेवा निवृत डाइट प्राचार्य डॉ.डीआर मिश्र, भूपेंद्र प्रसाद मिश्र तथा सुरेश कुमार मिश्र शिक्षक सेमरिया, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी , अमित कुमार मिश्र उमाशि को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मझौली अंचल के समस्त प्राचार्य, शिक्षक तथा जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन करने वाले अमित मिश्र की विधायक ने सराहना कर बधाई दी तथा राजेश शुक्ला की मांग पर हाई स्कूल उन्नयन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button