सीधी

परीक्षाफल की घोषणाः विद्यार्थी को कभी आलसी नहीं होना चाहिए- विजय सिंह

सरस्वती उच्च. माध्य. विद्यालय मड़रिया सीधी में आज वार्षिक परीक्षाफल के घोषणा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के जिला सचिव विजय सिंह परिहार एवं अध्यक्ष विद्यालय के व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्त रहे। प्राचार्य राजकुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करते हुए कहा कि विद्या भारती भारत ही नहीं, पूरी दुनिया का इकलौता निजी संस्थान है, जो इतनी बड़ी संख्या में भैया-बहनों को शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। इस विद्यालय में शारीरिक एवं बौद्धिक आदि सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर अखिल भारतीय स्तर तक होती हैं। हमारी अखिल भारतीय क्रीड़ा प्रतियोगिता को एसजीएफआई से मान्यता प्राप्त है, जिसके द्वारा सभी प्रतिभागियों को शासकीय नियमानुसार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासकीय भर्तियों में 10 अंक का बोनस प्रदान किया जाता है। जिला सचिव विजय सिंह परिहार ने कहा कि विद्यार्थी को कभी आलसी नहीं होना चाहिए। परीक्षा परिणाम सुनते समय हमें स्थान प्राप्त भैया बहनों का उत्साहवर्धन करने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है और आगामी परीक्षाओं में अपने को प्रथम स्थान हेतु प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। हमें कम अंक लाने पर दुख नहीं करना चाहिए, बल्कि जीवन में हमेशा अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। व्यवस्थापक श्री गुप्त ने कहा कि महापुरुषों के बताए गए रास्तों का अनुसरण करने से हमें वांछित परिणाम मिलता है। इसमें जहां विद्यालय की गृह परीक्षाओं का परीक्षा फल 99 प्रतिशत रहा, वहीं बोर्ड कक्षा पांचवी एवं आठवीं का परीक्षा फल सत् प्रतिशत रहा। इसमें विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः कक्षा अरुण में वंशिका जायसवाल, अंश जायसवाल, रोशनी यादव, कक्षा उदय में अथर्व सिंह, सार्थक सिंह, अभय विश्वकर्मा, कक्षा प्रभात में गरिमा साहू, अनीता सिंह, वैभव विश्वकर्मा, सनाया द्विवेदी, कक्षा प्रथम में आराध्या बैस, नित्या सिंह, निमिषा शुक्ला, कक्षा द्वितीय में विनायक द्विवेदी, आयुष सिंह, आशुतोष गुप्ता, कक्षा तृतीय में अनिका सिंह, श्रेया वर्मा, अनुप्रिया पटेल, कक्षा चतुर्थ में विपिन साहू, अनुज कुशवाहा, मान्या मिश्रा, कक्षा पंचम में दीपांजलि रजक, संध्या प्रजापति, आयशा गौतम, षष्ठम में सर्वेश गुप्ता, अथर्व मिश्रा, सुहानी गुप्ता, सप्तम में आशुतोषधर दुबे, अंजली सिंह, हर्ष कुमार गुप्ता, अष्टम में विनय माझी, अनूप मिश्रा, अनिष्का जायसवाल नवम में प्रीतम कुमार जायसवाल, अरविंद सिंह, वीणा त्रिपाठी, एकादश विज्ञान समूह में अनुष्का शुक्ला, प्रितिका गोस्वामी, दिव्यांशु केशरी, एकादश कला समूह में प्रांसी विश्वकर्मा, रिया सिंह चौहान, रिया सिंह को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा मिडिल विभाग के प्रधानाचार्य द्वारा एवं नवम् एकादश की विद्यालय के परीक्षा प्रभारी कप्तान सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में दिवाकर द्विवेदी, छविराज सिंह, भागीरथी सिंह राजेश शुक्ला शत्रुध्न शुक्ला, संगीता सिंह, रश्मि द्विवेदी, पुष्पेंद्र मिश्रा, अमृत लाल सोनी एवं सभी आचार्य एवं दीदियों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिए हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम शिरोमणि शर्मा के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button