सीधी

छात्रा से झपटमारी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, झपटा गया मोबाइल, बैग एवं नगदी बरामद

जमोड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्रा से झपटमारी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, झपटा गया मोबाइल, बैग एवं नगदी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने झपटमारी की घटना का 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसारदिनांक 29 मार्च 2026 को फरियादिया पूनम चतुर्वेदी निवासी ग्राम बम्हनी ने थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह ऑटो से अपने कॉलेज जा रही थी, तभी पनवार चौहानन टोला के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने चलते ऑटो से उसका झोला झपट लिया था। झोले में कॉलेज के दस्तावेज, नगदी 400 रूपये एवं मोबाइल फोन रखा था। पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।पुलिस कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी-मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जमोड़ी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से संदेहियों की घेराबंदी की। पुलिस ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंंछताछ की, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया।आरोपियों में शिवम भुजवा पिता संतलाल भुजवा उम्र 19 वर्ष निवासी नाग मंदिर दक्षिणी करौंदिया, सत्यम केवट पिता रामाधार केवट उम्र 19 वर्ष निवासी बेलबाग सीधी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। शिवम भुजवा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 50 हजार एवं झपटा गया वीवो मोबाइल कीमती 4 हजार। सत्यम केवट के कब्जे से फरियादिया का झपटा गया बैग जिसमें कॉलेज के दस्तावेज थे एवं 200 नगद। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।सराहनीय भूमिका- झपटमारी की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि आरडी साकेत, प्रधान आरक्षक राम खेलावन, आरक्षक सतीश तिवारी, केपी सिंह एवं अंकित सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button