सीधी

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में ‘वन टू वन मेंटरिंग एंड रिव्यू सेशन’ आयोजित

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के इन्क्यूबेशन सेंटर में ‘वन टू वन मेंटरिंग एंड रिव्यू सेशन’ विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्टार्टअप आइडियाज की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर मेंटरिंग प्रदान की गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन्क्यूबेशन सेंटर के नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं सदस्यगण मेंटर के रूप में उपस्थित रहे और स्टार्टअप्स को आवश्यक मार्गदर्शन, फीडबैक एवं व्यावहारिक सुझाव दिए। मेंटरिंग सत्र के दौरान स्टार्टअप्स की मजबूतियों, कमजोरियों, बाजार संभावनाओं एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना, उनके स्टार्टअप आइडियाज को परिष्कृत करना तथा उन्हें बाजार की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार प्रजापति एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. ग़ुलाम मोहइयुद्दीन ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को व्यावहारिक उद्यमिता का अनुभव प्रदान करते हैं और उनके नवाचार को सही दिशा देते हैं। महाविद्यालय का इन्क्यूबेशन सेंटर निरंतर छात्रों के स्टार्टअप विचारों को विकसित करने एवं उन्हें सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button