उत्कृष्ट उपलब्धिः दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से प्राची तिवारी को पीएचडी की उपाधि

समाजसेवी उमेश तिवारी की भतीजी एवं भाजपा नेता वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी की सुपुत्री प्राची तिवारी को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। पीएचडी में शोध प्रबंध का विषय प्रारम्भिक स्त्री कथा लेखन का समाजशास्त्रीय अध्ययन (सन् 1900 से 1950 तक) था। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 102वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह की अध्यक्षता में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. प्राची ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में उत्कृष्ट विद्यालय सीधी से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की, फिर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से बीए एवं एमए पूरा किया। एमए (हिंदी) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एमए के दौरान ही प्राची ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट एवं जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की।और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के हिंदी विभाग से एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में अतिथि प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से पोस्टडॉक कर रही हैं। शुभकामनाएं डॉ. प्राची का भविष्य और भी उज्ज्वल हो।



