सीधी

श्रमिकों को गुलाम बनाया जा रहा है- तेज प्रताप

संयुक्त ट्रेड यूनियनों व फेडरेसानो के आह्वान पर आज 1 अप्रैल 2026 को अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट बर्क्स मझिगवा में सीटू यूनियन द्वारा कारखाने के मेन गेट पर काला दिवस मनाते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।काला दिवस को संबोधित करते हुए इकाई के अध्यक्ष व सीटू के सचिव तेज प्रताप दुबे बताया कि मोदी सरकार द्वारा 125 वर्ष पुराने 44 श्रम कानूनों में से 29 श्रम कानूनों को खत्म करते हुए चार काली श्रम संहिताओं को 1 अप्रैल 2026 से लागू किया गया है, जिसका पूरे देश के ट्रेड यूनियनों ने जोरदार विरोध व्यक्त किया है।तेज प्रताप दुबे ने प्लांट के श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के किसी भी ट्रेड यूनियनों से बेगैर बातचीत किए यह चार काली श्रम संहिताएं बनाई गई है,जिसमे सिर्फ देशी विदेशी पूंजीपतियों के पक्ष में कानून बनाये गए है,इसमें देश की मेहनत कस श्रमिकों के साथ विस्वासघात करते हुए उन्हें गुलाम बनाने के कानून बनाये गए है। आज के विरोध प्रदर्शन प्रमुख रूप से अरबिन्द सिंह बघेल, संजीव कुमार मिश्रा, बिभूति भूषण शर्मा, सम्पत शोधिया, श्रवन कुमार द्विबेदी, नितेश मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, करोङोध पांडेय, योगेंद्र शुक्ला, कमलेश शुक्ला, विनय त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, महाबीर साकेत, गंभीर सिंह सहित कारखाना के सभी श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button