सीधी

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया का सीधी में प्रथम आगमन आज

• सीधी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत की तैयारी

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया के आज दिनांक 3 अप्रैल को सीधी जिले में प्रथम आगमन को लेकर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री घनघोरिया के आगमन पर जोगीपुर बायपास में दोपहर 3 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे अस्पताल चौक पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह (दाऊ साहब) की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।कार्यक्रम के क्रम में श्री घनघोरिया कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां शाम 4 बजे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं युवा कांग्रेस की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह ने सभी जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button