सीधी

भगवान राम का वरदान था, किन्नरों आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाएगा

भारतीय संस्कृति और मान्यताओं में किन्नरों के आशीर्वाद को बहुत शक्तिशाली और विशेष माना जाता है। मान्यता है कि उनका आशीर्वाद सीधे ईश्वर की कृपा का प्रतीक होता है और इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते है । श्री गुरु बजरंग संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी, संचालक गोल्डन फोटो स्टूडियो महेंद्र सराफ के निज निवास में किन्नर रोजी मौसी एवं सुनीता मौसी सीधी अपनी टीम सहित पहुंची जहां नातिन रम्या को शुभ आशीर्वाद दिये खुशी का इजहार करते हुए नाच गाना की जिन्हें महेंद्र सराफ द्वारा खुश होकर उपहार स्वरूप पैसे दिए गए। किन्नर के आशीर्वाद से होने वाले कुछ मुख्य लाभ आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति किन्नर खुशी से आपको कोई सिक्का (जैसे 1 या 2 रुपये का) देते हैं, तो उसे बहुत शुभ माना जाता है इस सिक्के को हरे कपड़े में लपेटकर अपने पर्स या तिजोरी में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। मान्यता है कि किन्नरों के आशीर्वाद से घर में बरकत आती है और पैसों की तंगी दूर होती है । नकारात्मक शक्तियों का नाश किन्नरों का नृत्य और तालियां बजाना भगवान शिव के नटराज रूप से जोड़कर देखा जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सौभाग्य में वृद्धि तय है। किन्नरों का आशीर्वाद भाग्य को चमकाने वाला माना जाता है । विशेष रूप से बुधवार के दिन किन्नरों को दान देना और उनसे आशीर्वाद लेना अत्यंत लाभकारी होता है । यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो बुधवार के दिन उन्हें किन्नर की गोद में देकर आशीर्वाद दिलवाना बच्चों के भाग्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। पौराणिक मान्यता पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने किन्नरों को यह वरदान दिया था कि उनके द्वारा दिया गया आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाएगा। सच्चे मन से दी गई दुआओं को बहुत असरदार माना जाता हैं।

Related Articles

Back to top button