सीधी

गेहूं खरीदी, गैस किल्लत, बढ़ते बिजली बिलों के विरोध और भाजपा सरकार के खिलाफ़ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

• कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों की रही भारी सहभागिता

सीधी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गेहूं खरीदी में हो रही देरी, गैस की भारी किल्लत, बेतहाशा बढ़ते बिजली बिलों एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई , जिले के संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा की विशेष उपस्थिति तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सम्राट चौक स्थित पृथ्वीराज चौहान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन कर विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन सीधी कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों की भारी सहभागिता देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।कार्यक्रम में गेहूं खरीदी में देरी और अव्यवस्था के चलते किसानों को हो रही परेशानियों, घरेलू गैस की कमी, लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों के बोझ जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया। साथ ही हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। इसके अतिरिक्त राजस्व प्रकरणों के निराकरण में हो रही देरी, जिले में पेयजल संकट, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध एवं नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। सीधी सिंगरौली सड़क निर्माण में हो रही देरी, वनों की कटाई, खाद-बीज की अनुपलब्धता तथा एमएसपी पर खरीदी जा रही फसलों पर नगण्य बोनस जैसे मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,नपा अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष अंबिकेश पाण्डेय, महामंत्री विनोद मिश्रा, वरिष्ठ नेता तिलकराज सिंह, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कोल, महामंत्री शीलरानी साकेत, वरिष्ठ नेता शेषमणि पनिका, जनपद उपाध्यक्ष मनोज चंदेल, चिंतामणि गुप्ता, विमल जैसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती वसुधा सिंह ने भी जनमानस की आवाज बुलंद की।धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजेंद्र भदौरिया,दानबहादुर सिंह, विनोद वर्मा, सुरेश सिंह,करुण सिंह, कुमुदिनी सिंह, आकाश सिंह रिंकू, दिनेश पाठक,नवीन सिंह, श्यामवती सिंह,शशिकला द्विवेदी सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के किसान, युवा, महिलाएं एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और बढ़ते बिजली बिल सहित सभी मुद्दों पर सरकार फेल :- कमलेश्वर पटेलसीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने अपने संबोधन में गैस की किल्लत, गेहूं खरीदी में हो रही लेट लतीफी और बढ़ते बिजली बिलों को जनता की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में भटक रहे हैं, लेकिन खरीदी समय पर नहीं हो रही, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग के घर का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसके साथ ही उन्होंने खाद-बीज की अनुपलब्धता, एमएसपी पर उचित बोनस न मिलना और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं और युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन सभी समस्याओं पर जल्द समाधान नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान:- दिलीप मिश्राजिला संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गैस की किल्लत, गेहूं खरीदी में हो रही देरी और बढ़ते बिजली बिल आज हर घर की समस्या बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल लेकर खरीदी केंद्रों पर परेशान हो रहा है, लेकिन समय पर खरीदी नहीं हो रही। वहीं गैस की अनुपलब्धता से आमजन परेशान है और बिजली के बढ़ते बिलों से हर वर्ग त्रस्त है। दिलीप मिश्रा ने राजस्व प्रकरणों में देरी, पेयजल संकट, सीधी-सिंगरौली सड़क निर्माण में विलंब, वनों की कटाई और खाद-बीज की कमी जैसे मुद्दों को भी उठाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को लेकर जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया।हर घर की समस्या बनी गैस, गेहूं खरीदी और बिजली बिल:- ज्ञान सिंहजिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गैस की किल्लत, गेहूं खरीदी में लेट लतीफी और बढ़ते बिजली बिलों ने आम जनता और किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार उसकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं गैस की कमी से घर-घर में परेशानी बनी हुई है।ज्ञान सिंह ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई, पेयजल संकट, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा, नशे की समस्या, सीधी-सिंगरौली सड़क निर्माण, खाद-बीज की उपलब्धता और एमएसपी पर बोनस जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगे- गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता है, लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। गैस सिलेंडर के लिए जनमानस सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। होम डिलीवरी की सुविधा बंद है। गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए एवं होम डिलीवरी की सुविधा पुनः लोगों को प्रदान की जाएगेंहूं खरीदी की तिथि तय न होना किसानों की मेहनत से तैयार फसल खरीदी के लिए तिथि निर्धारित नहीं होने के कारण किसान चितित एवं परेशान हैं। बिजली बिल में अत्यधिक बढ़ोत्तरी आम उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल थमाए जा रहे हैं. जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। निवेदन है कि बढ़े हुये बिजली के बिल में संशोधन करते हुए इससे निजात दिलाई जाए। खराब ट्रांसफॉर्मर व केबिल न बदले जाना क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर एवं केबिल खराब पड़े है. जिनका समय पर सुधार/परिवर्तन नहीं किया जा रहा, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप खराब है- राइजर पाइप, बासर, नट बोल्ट की कमी की वजह से हैंडपंप नहीं बन पा रहे है, जिसे समय-समय पर विभागीय लोगों को आगाह किया पर किसी तरह का कोई ठोस कदम न उठाने के कारण गर्मी का समय आ चुका है गांवों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है जिन गांवों में नल जल योजना शुरू की गई थी वह भी मेंटेनेंस के अभाव में बंद पड़ी है। जिले में हुई ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से -किसानों के फसलों का अत्यधिक नुकसान हुआ है निवेदन है कि राजस्व विभाग से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। न्यू बस स्टैण्ड सीधी -के पास स्थित भानू काम्पलेक्स के आसपास बसों का नियम विरूद्ध परिचालन होने से जाम की स्थिति बनी रहती है, जब सीधी का बस स्टैण्ड सर्वसुविधा युक्त है तो सारी बसों का संचालन वहीं से किया जाना सुनिश्चित हो।

Related Articles

Back to top button