शिक्षक पात्रता परीक्षा (टैट)को लेकर सांसद एवं विधायक को सौपा गया ज्ञापन

सीधी जिला मीडिया प्रमुख मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी मुकेश सेन द्वारा बताया गया कि प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में दिनांक 6 अप्रैल 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 1 सितंबर 2025 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टैट) के विरोध में पुनर्विचार याचिका दायर करने और लोकसभा , राज्यसभा एवं विधानसभा में विधेयक पारित कराने हेतु सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक एवं विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम को सैकड़ो शिक्षक साथियों के साथ ज्ञापन दिया गया। सांसद एवं विधायक द्वारा पूर्ण विश्वास दिलाया कि आप लोगों की बातें मजबूती के साथ शीर्ष पटल पर रखी जाएगी और शिक्षको को शिक्षक पात्रता परीक्षा(टैट) से राहत दिलाई जाएगी। और शिक्षक साथियों को संदेश दिया गया कि कोई शिक्षक मानसिक दबाव में ना आए छात्रहित में निरंतर कार्य करते रहे। इस मौके पर जिला सचिव रामजी शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, साहित्यिक प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख राजबहोर पाठक, पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह चौहान, सह संगठन मंत्री संकर्षण प्रसाद द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी. विकासखंड रामपुर नैकिन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मुकेश सोनी कोषाध्यक्ष ,कमलेश शुक्ला सचिव, श्रीनिवास पटेल सह सचिव, कुसमी विकासखंड के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शुक्ला, सचिव अनादि मिश्रा, सचिव सिहावल सतीश पांडे सलभ, अनुज तिवारी प्राचार्य, राजेश प्रताप सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, कमलापति गौतम जिला साहित्यिक प्रमुख. श्रावण शुक्ल ,अजीत पांडे, संजय तिवारी कोषाध्यक्ष विकासखंड सीधी, श्रीमती अंजना द्विवेदी जिला महिला सह प्रमुख, राघवेंद्र पांडे जिला संस्कृति प्रकोष्ठ, नागेंद्र तिवारी जिला सह संस्कृत प्रमुख रामदरस द्विवेदी सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




