सीधी

भारतीय जनता पार्टी का बहु प्रतीक्षित जिला कार्यालय बनेगा भव्य और हाईटेक, हुआ भूमि पूजन

• पार्टी स्थापना दिवस पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न

भारतीय जनता पार्टी का बहु प्रतीक्षित जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता एवं पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल की विशिष्ट उपस्थिति में वर्चुअल रूप से संपन्न हुआ। पार्टी का भूमि पूजन स्थल, अस्पताल चौक के समीप स्थित ,भारत होटल के बगल में हुआ साथ ही सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन मे प्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, पार्टी के जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौंहनी विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भाजपा पंच निष्ठाओं के माध्यम से भारत को बनाई गई विश्व गुरु — रीती पाठकपार्टी के भूमि पूजन के पूर्व सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी और उसका प्रत्येक कार्यकर्ता भारत को विश्व गुरु बनाने में जुड़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का भूमि पूजन हो रहा है। वह हम सभी के लिए एक कर्तव्य बोध करता हुआ मंदिर की भांति होगा।व्यक्तिगत हितों को त्याग कर, भारत माता की सेवा का माध्यम है पार्टी — देव कुमार सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्तिगत हितों को त्याग कर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारत माता की सेवा में जुटे हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष चौहान ने कहा कि सत्ता और संगठन के अद्भुत तालमेल और समन्वय से हम पूर्ण विकसित जिला, फिर प्रदेश और संपूर्ण भारत को बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।हम सभी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के घटक — विश्वामित्रकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हम सभी उसके घटक हैं। हमारा कार्यालय बेहतर हो, हाईटेक हो, जिससे हम वर्तमान प्रतिस्पर्धा में खड़े हो सके। कार्यकर्ताओं का जोश रहा हाई-प्रातः काल से ही भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भूमि पूजन स्थल पर पहुंचकर भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी, डॉ. मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल के नाम के उद्घोष करते हुए दिखे। कार्यालय को लेकर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा ध्वजारोहण, वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी ने वरिष्ठ जनों का अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने किया। इनकी रही खास उपस्थिति-इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, संभागीय प्रशिक्षण सह प्रभारी केके तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, लालमणि सिंह चौहान, मंगलेश्वर सिंह चौहान, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, यदुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, अंजू केसरी, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल,विश्वबंधुधर द्विवेदी, उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, अखिलेश पाण्डेय, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, चंद्रपाल सिंह उइके, लोरिक प्रसाद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुर नैकिन राम कुमार साहू, जितेन्द्र सिंह चौहान, शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी, संजय सिंह चौहान, डॉ. यूके श्रीवास्तव, राकेश रतन सिंह चौहान, जिला मंत्री गजराज सिंह चंदेल , पूजा सिंह कुशराम ,उर्मिला साकेत, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपूर चंद साहू, अनीता चौरसिया, पुनीत पाण्डेय, संदीप सिंह गहरवार, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, कृष्ण पाल सिंह, पुन्नू खान, सोशल मीडिया संभागीय सह प्रभारी जितेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button