सीधी

धौहनी विधायक के मुख्य अतिथि मे प्रवेशोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन सम्पन्न

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत कुसमी ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमछ मे प्रवेशोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि, जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह की अध्यक्षता,से.नि.डीईओ रणमत सिंह, मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह, दूरसंचार समिति सदस्य राजकुमार तिवारी, से. नि.प्राचार्य भैयालाल सिंह,यज्ञनारायण सिंह,पूर्व जनपद सदस्य महीपत सिंह,सरपंच मेहीलाल बैगा, कुंवर देव सिंह,भागवत सिंह सुरेश गुप्ता,जवाहर लाल यादव शेषमणि मिश्रा, केके सिंह बघेल, सत्यनारायण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों की उपस्थिती मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रवेश उत्सव व अभिभावक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि जिस विद्यालय मे मैंने पढ़ाई किया आज उसी विद्यालय के मंच से भाषण देकर बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।हमने कमछ के साथ ही पूरे जगहों मे भवन का निर्माण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया। बच्चे पढ़कर माता -पिता एवं विद्यालय भवन का नाम रोशन करें।उन्होंने शिक्षा विभाग के लोगो से अनुरोध किया कि शिक्षा के क्षेत्र मे जिस ऊंचाई पर आप पहुंचे हैं उसके नीचे नही आना हैं। विभाग के लोगो से अपील किये कि अपने -अपने क्षेत्र के हर टोले मे पहुंचकर उनकी समस्या को सुनकर शासन कि योजनाओं का लाभ दिलाएं।सभी विभाग यदि 5-5 लोगो का मदद करें पुण्य का कार्य होगा।शिक्षा विभाग नौकरी के लिए कोचिंग कि व्यवस्था करें । यह हमारा भी विचार है भविष्य मे ब्लॉक स्तर पर कोचिंग कि व्यवस्था होगी।जो विद्यालय सुविधाओं से वंचित है उनको चिन्हित करके मुझे बताइये जिससे हम सुविधाएं प्रदान कर सकें।धौहनी विधायक ने इस दौरान कमछ विद्यालय के 2 मंजिला नवीन भवन 8 ए सी युक्त कमरों का फीता काटकर लोकार्पण भी किया।कार्यक्रम के अंत मे छात्र -छात्राओं को बस्ता, पुस्तकों एवं पुरुस्कार का वितरण किया।कार्यक्रम मे अरुणा द्विवेदी थाना प्रभारी कुसमी,एपी सिंह एसडीओपी आई यू,एसडीओ आरईएस बीपी कोरी,इंजी.प्रदीप द्विवेदी,एसडीओ कृषि विभाग एसपी साकेत,बीएमओ डॉ. विकट सिंह,बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, संजय सिंह,बीईओ रविचंद दास,प्राचार्य द्वय राजकुमार सिंह कमछ , रामपाल सिंह टमसार,बृजेश कुमार पनिका भदौरा ,मनोज मिश्रा पोंडी,सुजीत कुमार सिंह भुईमाड़,बिपेंद्र सिंह जूरी संविदाकार विपिन द्विवेदी सहित सभी विभागों के अधिकारी -कर्मचारी ग्रामीण जन व भारी संख्या मे छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button