सीधी

“जल गंगा संवर्धन अभियान” में मछुआ सहकारी समितियों की सक्रिय भागीदारी

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा तालाबों, जलाशयों, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की मछुआ सहकारी समितियां भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई कर महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड मझौली के ग्राम सहिजनहा स्थित देविन तालाब में मां कालिका केवट महिला मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सहिजनहा के सदस्यों द्वारा 07 अप्रैल 2026 को व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने तालाब के आसपास फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। यह पहल न केवल जल स्रोतों के संरक्षण में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है। स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अभियान को मजबूती मिल रही है, जिससे “जल गंगा संवर्धन अभियान” जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button