ब्रिलियंट स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

सीधी पटपरा के पास ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पड़रिया ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल हॉस्पिटल रीवा के डायरेक्टर डॉ. अखिलेश कुमार पटेल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि छात्रों में बहुत क्षमता होती है एवं शिक्षा से अनेक प्रकार के अवसर निकलते हैं।विशिष्ट अतीत के रूप में डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह ,डॉ. रवि प्रताप सिंह, अशोक कुमार पटेल, अभिलाष पटेल,सुनील कुमार पटेल,दिनेश पटेल अजीत कुमार तिवारी,एड.मानिक लाल पटेल, राम लखन पटेल,रामकृष्ण चतुर्वेदी,संजीव चतुर्वेदी, रामनेवाज पटेल,रोशन पटेल,शिवाकांत चतुर्वेदी,रामलाल पटेल,राम निरंजन पटेल,अजय कुमार पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्राज सिंह चौहान एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने गीत,नृत्य,समूह नृत्य,देश भक्ति गीत आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का छठा बिखरें। मंच संचालन नवाब सिंह ने कीकी विद्यालय के संचालक संतोष कुमार पटेल , प्रधानाध्यापक सुश्री शान्ती चतुर्वेदी , अन्य शिक्षक एवं छात्र अभिभावक उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।




