खनुआ विद्यालय को अडानी फाउंडेशन ने दी डिजिटल शिक्षा की सौगात

सिंगरौली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुनआ में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय को 72 इंच का इंटरक्टिव पैनल प्रदान किया गया, जिससे अब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य ने इस सहयोग के लिए अडानी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह डिजिटल पैनल शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं जटिल विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझ सकेंगे। एवं देश विदेश के सूचनाओं से अवगत हो पाएंगे। साथ ही, शिक्षकों को भी नई तकनीकों के उपयोग से बेहतर ढंग से पढ़ाने में सहायता मिलेगी। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है, और इस प्रकार के संसाधन ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होते हैं। इंटरएक्टिव पैनल के जरिए विद्यार्थियों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनकी समझ और प्रदर्शन में सुधार आएगा। विद्यालय परिवार ने अडानी फाउंडेशन की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई है। यह प्रयास न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक होगा, बल्कि उन्हें आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा।



