सीधी

गोविंद सिंह कांग्रेस कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

सीधी शासकीय सेवा से रिटायर्ड अधिकारी गोविंद सिंह बघेल को मध्य प्रदेश कांग्रेस पूर्व कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की सहमति तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण ठाकुर के प्रस्ताव पर की गई है। गोविंद सिंह एक सहज सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति हैं। अपने शासकीय सेवा काल में उन्होंने निरंतर शासकीय कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष किया है। गोविंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस तथा संगठन के समस्त पदाधिकारियों सहित चुरहट विधायक तथा पूर्व नेता प्रत्यक्ष अजय सिंह राहुल भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन का भरोसा दिया है। गोविंद सिंह को पूर्व कर्मचारी अधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया, सोमेश्वर सिंह,विद्युत पेंशन कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष भीमसेन सिंह, अध्यक्ष श्याम लाल पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविनंदन पांडे,सचिव पीएल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहम्मद वारिस अंसारी अपने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button