अंबेडकर जयंती के पूर्व भाजपाइयो ने की प्रतिमा की साफ सफाई

सीधी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व स्थानीय कलेक्ट्रेट चौक में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ सफाई कर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, संभागीय प्रशिक्षण सह प्रभारी केके तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता , डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी, शिवदान साकेत, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, कार्यक्रम के जिला संयोजक, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, प्रदीप शुक्ला, पूनम सोनी, जितेंद्र तिवारी, अमित प्रधान, आनंद परियानी, बाबू लाल कुशवाहा, हीरालाल कोरी, श्याम सुन्दर दास, पुष्पराज सिंह, विमल सिंह, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, विक्रमादित्य मिश्र, अजय गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, डॉ. मनोज सिंह, संगीता सिंह, निशा सिंह, भोला साकेत, गुरु प्रसाद मौर्य, मुन्ना साकेत, छोटेलाल कोरी, राजेन्द्र प्रजापति, शंकर साकेत, मंगल धर साकेत, बंशपति सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



