सीधी

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने पुरईनडोल हाईस्कूल का किया निरीक्षण

सीधी जिले के भुईमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरईनडोल स्थित शासकीय हाई स्कूल में उस समय उत्साह और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जब क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, एसडीएम कुसमी शैलेश द्विवेदी, तहसीलदार नारायण सिंह, जनपद पंचायत सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए प्राचार्य अजीत सिंह के द्वारा विद्यालय में किये गए नवाचारों को सराहना किये। इस गांव में बिजली न होने के बावजूद भी प्राचार्य द्वारा सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए सोलर पैनल से चलने वाले सभी कक्षों में पंखे लगवाए हैं जिसे देखकर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के द्वारा विधायक निधि से उत्तम क्वालिटी का सोलर पैनल लगवाने हेतु 5 लाख रूपये एवं अतिरिक्त कक्ष व छत मरम्मत कराने की घोषणा की गई। विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षिक प्रगति के प्रति प्रशासनता व्यक्त की। इस क्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।मौके पर ही हैंड पंप की पाइप बदलवाई गई । इस अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षकों, विद्यार्थियों और उपस्थित जनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जिससे जल गंगा संवर्धन के साथ साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव प्रकट हुआ। कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्र बैस,रामजियावन गुप्ता, एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि स्वच्छता,जलसंरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक संदेश भी प्रसारित किया।

Related Articles

Back to top button