सीधी

हल्का पटवारी के साथ किसान ने की मारपीट

• पटवारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आक्रोश में है संघ

बिना किसी आवेदन /प्रक्रिया के सीमांकन करने से मना करने पर एक किसान ने हल्का पटवारी से गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पटवारी की रिपोर्ट पर थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने अपराध पंजीवद्व कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर पटवारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पटवारी संघ भी आक्रोश में है। जानकारी अनुसार जुझारी घटिया , भितरी में हल्का पटवारी राजेश प्रसाद कोल पिता भैयालाल कोल उम्र 35 साल निवासी ग्राम सांडा थाना चुरहट द्वारा कृषकों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्य अभिमन्यु पाण्डेय की आनलाईन दुकान पर कर रहा था । तभी आरोपी प्रत्युष पाण्डेय वहां पर आ गया और बिना किसी आवेदन /प्रक्रिया के सीमांकन करने का बल पूर्वक दबाव बनाने लगा । बिना आवेदन के सीमांकन करने से मना करने पर आरोपी द्वारा गलियां देते हुए झपट पड़ा। हल्का पटवारी भितरी राजेश प्रसाद कोल ने अपने साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ रामपुर नैकिन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर आरोपी प्रत्युष पाण्डेय के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं गालीगलौज, जातिगत अश्लील गाली मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस ने धारा 132, 296 (वी), 115(2), 351(3), 3 (1) (द), 3 (1) (ध) 3 (2) (वी-ए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button