बाबा साहब के विचार एवं आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है- विश्वामित्र पाठक

सीधी विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत खोंचीपुर एवं नकझर कलां में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में मुख्यातिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब समता मूलक समाज एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता थे, उन्होंने समाज में भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया । भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने न केवल सामाजिक समानता की नींव रखी बल्कि जन शसक्तीकरण और न्याय के उस आदर्श को भी स्थापित किया जो आज भी हमारे देश की प्रगति का मार्गदर्शन करता है। उनके सिद्धांत हमे याद दिलाते हैं कि प्रत्येक नागरिक को समान अवसर , न्याय, एवं गरिमा का अधिकार है । हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समावेशिता और समानता की भावना को प्रोत्साहित करने का संकल्प लेना चाहिए । कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि, हर जरूरत मंद पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले एवं योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे तभी बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ग्राम पंचायतों में पूर्ण हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बहरी पुष्पेन्द्र पाण्डेय , राजमणि साहू , जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय , तहसीलदार बहरी इंद्रभान सिंह , टी आई बहरी राजेश पाण्डेय , बीडीओ रश्मि पाण्डेय , अनुसुइया बाजपेई, एसडीओ श्रवण चतुर्वेदी ,एपीओ अजय द्विवेदी , राज राखन प्रजापति सरपंच, श्रीमती रामा पाण्डेय सरपंच नकझर कलां , श्रीमती निशिया सिंह सरपंच ,दिलीप सोनी , कन्हैयालाल पाण्डेय , प्रदीप पाण्डेय,श्याम लाल यादव , गेंदलाल सिंह , विष्णु प्रधान , राजकुमार नेटी , प्रमोद शर्मा , छैल बिहारी द्विवेदी , संजय सिंह , पुष्पराज सिंह , नकछेदी साहू, नीरज सिंह , अवधेश सिंह , दिलराज सिंह सरोज साकेत , गंगा साकेत , जगजाहिर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



