नवज्योति हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

नवज्योति हाई स्कूल पुलिस लाइन सीधी काहाई स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक केके तिवारी एवं प्राचार्य बंशगोपाल द्विवेदी ने सभी छात्र/ छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय में प्रथम स्थान करने वाली छात्रा कुमारी दीपशिखा गोस्वामी 84 प्रतिशत को व्यवस्थापक द्वारा सम्मानित किया गया । इसी क्रम में अजीत केवट 82 प्रतिशत , बंधन यादव 75 प्रतिशत, किशन द्विवेदी 72 प्रतिशत ,आदर्श केवट ,गायत्री कुशवाहा,काजल सेन,काजल प्रजापति, शिवम यादव,सागर साकेत,श्रेया श्रीवास्तव,प्रतिज्ञा मिश्रा ,अनिल यादव,सुमित केवट,शिवपूजन केवट,की सफलता पर बधाई दी गई तथा सभी सफल छात्र/ छात्रों को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयां बाटी गई ।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रेखा सोधिया ,भारती तिवारी, अभिलाषा विश्वकर्मा उपस्थित रहे।



